Eye Tuberculosis: फेफड़े ही नहीं आंखों में भी हो सकती है टीबी की बीमारी, इन लक्षणों से करिए पहचान

ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी एक गंभीर बीमारी है जिसका खतरा दुनियाभर में देखा जा रहा है। ये बीमारी हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण भी बनती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक बीमारी के कारण साल 2024 में 1.23 मिलियन (12 लाख) से अधिक लोगों की मौत हुई। ये बीमारी रोकी जा सकती है और इसका इलाज भी संभव है,बावजूद इसके कई देशों में ये गंभीर समस्या बनी हुई है। ज्यादातर मौतें कम और मध्यम आय वाले देशों खासकर दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में होती हैं। भारत भी लगातार टीबी की समस्या से परेशान है। साल 2025 में देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया था हालांकि अब तक इसपर विजय हासिल नहीं की जा सकी है। टीबी का कारण बनने वाला माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया सबसे पहले फेफड़ों को प्रभावित करता है, ऐसे में माना जाता रहा है कि टीबी सिर्फफेफड़ों की बीमारी है। पर क्या आप जानते हैं कि शरीर के कई अन्यअंगों जैसे किडनी, हड्डियों यहां तक कि आंखों में भी टीबी हो सकती है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 11:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Eye Tuberculosis: फेफड़े ही नहीं आंखों में भी हो सकती है टीबी की बीमारी, इन लक्षणों से करिए पहचान #HealthFitness #National #Tuberculosis #ExtrapulmonaryTb #EyeTuberculosis #AankhoMeTbHona #ट्यूबरकुलोसिस #आंखोंकीटीबी #ओकुलरट्यूबरकुलोसिस #आईट्यूबरकुलोसिस #SubahSamachar