पावन ज्येष्ठ मास के मंगलवार का हैं विशेष महत्व : पवन कौशिक

झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 308वें सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी गीतांशु नरेंद्र चावला ने शिरकत की। यहां श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान की विशेष आराधना की। भक्तों ने संकटमोचन हनुमानजी के चरणों में शीश झुकाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन कि कामना की। श्रद्धालुओं ने बाला जी महाराज को सिंदूर, चमेली का तेल, फूल व पान अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।पंडित पवन कौशिक ने बताया कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार का महत्व कई गुना अधिक माना गया हैं। मान्यतानुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार प्रभु श्री राम और हनुमान जी की उपासना करने से भक्तों को दोनों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन किए गए शुभ कार्यो का कई गुना फल मिलता है। हनुमान उपासना में चमेली के तेल का विशेष महत्व है। धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं के अनुसार चमेली के तेल का दीपक जलाने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मंदिर समिति के मनीष मेहता, सुधांशु हंस ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, पंडित पवन कौशिक, भारत भूषण नंदा, रजनीश हरित, देवेश शर्मा, हरीश अरोड़ा श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान भजन गायक ताराचंद भूटानी ने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने मेंराजेंद्र वधवा, रजनीश हरित ने बाला जी दरबार पे भरोसा होना चाहिए, नियम बना लें मंगलवार शनिवार का बाल भी न बांका होगा परिवार का, हरीश अरोड़ा, योगेश रंजन ने जो राम नाम गुण गाएगा जीवन में बड़ा गुण गाएगा भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।इस अवसर पर बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत वीर हनुमान सेवा समिति, राजकुमार चुघ व गीतांशु नरेंद्र चावला की ओर से उमंग खुराना, मनीष मेहता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति रूपचंद अरोड़ा, पदम् खट्टर, प्रदीप काठपालिया, गीतांशु नरेंद्र चावला, सेवक अर्पित, भवित वर्मा, सक्षम वर्मा मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 20:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पावन ज्येष्ठ मास के मंगलवार का हैं विशेष महत्व : पवन कौशिक #TuesdaysDuringTheHolyMonthOfJyeshthaHoldSpecialSignificance:PawanKaushik #SubahSamachar