Noida News: अलग-अलग क्षेत्रों में गांजा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। शहर में गांजे की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फेज-वन और सेक्टर-126 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 4.25 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। फेज-1 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-10 बिजलीघर के पास से गणेश घोष को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1100 ग्राम गांजा मिला। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी है और फिलहाल हरौला में किराए पर रहता है। पूछताछ में पता चला कि वह फैक्ट्रियों और झुग्गियों के आसपास गांजे की पुड़िया बेचता था। वहीं, सेक्टर-126 थाना पुलिस ने सेक्टर-128 स्थित असगरपुर कट के पास से जितेंद्र उर्फ जीतू उर्फ मच्छर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार के अनुसार, आरोपी दिल्ली से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाता था और पुड़िया बनाकर ऊंचे दाम पर बेचता था। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अलग-अलग क्षेत्रों में गांजा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार #TwoAccusedArrestedForCannabisTraffickingInSeparateIncidents #SubahSamachar