सिद्धार्थनगर: युवक की हत्या के विरोध में दो घंटे जाम रहा लोटन-महराजगंज मार्ग, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास बुधवार दोपहर भोलू गौड़ उर्फ शिवा (20) की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की मांग को लेकर लोटन-महराजगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान के समझाने पर लोग माने। घर के काम से निकला थाभोलू परिजनों के अनुसार, खखरा निवासी भोलू बाइक से घर के काम से निकला था। बेलौहा गांव के जंगल के पास गांव के ही अभिलाष उपाध्याय ने कथित तौर पर पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल भोलू को पुलिस सीएचसी लोटन ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। शराब बिक्री को लेकर विवाद की आशंका ग्रामीणों ने घटना के पीछे शराब बिक्री को लेकर विवाद की आशंका जताई है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। भोलू परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी 14 मई को हुई थी। पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। घटना से गांव में शोक है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सिद्धार्थनगर: युवक की हत्या के विरोध में दो घंटे जाम रहा लोटन-महराजगंज मार्ग, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण #CityStates #Siddharthnagar #SiddharthnagarNews #BholuGaurMurderCase #IronRodAttack #YouthMurderCase #LotanMaharajganjRoadJam #MurderProtest #SubahSamachar