'65% मतदाताओं को विजय पसंद नहीं': TVK सरकार पर उदयनिधि का हमला, बोले- ये जनादेश नहीं जोड़तोड़ से बनी सरकार

तमिलनाडु विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य के अधिकांश मतदाताओं का समर्थन हासिल नहीं है और यह सरकार AIADMK के एक धड़े के समर्थन से सत्ता में बनी हुई है, जिसे टीवीके पहले भ्रष्ट बताती रही है। फ्लोर टेस्ट के दौरान बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में करीब 4.93 करोड़ लोगों ने मतदान किया था, लेकिन टीवीके को केवल 1.72 करोड़ वोट मिले। उन्होंने दावा किया कि लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं ने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी को खारिज कर दिया। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 10:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



'65% मतदाताओं को विजय पसंद नहीं': TVK सरकार पर उदयनिधि का हमला, बोले- ये जनादेश नहीं जोड़तोड़ से बनी सरकार #IndiaNews #National #SubahSamachar