यूजीसी नेट दिसंबर 2026: लाइव फोटो कैप्चर करने में आ रही परेशानी, कहीं ये पांच गलितयां तो नहीं कर रहे आप?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 का आवेदन फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर करने में परेशानी का सामना कर रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी सुझाव साझा किए हैं। उम्मीदवारों को चेहरे पर पर्याप्त रोशनी रखने, साफ बैकग्राउंड चुनने और कैमरे के फ्रेम में केवल एक चेहरा रखने की सलाह दी गई है। यदि इन उपायों के बाद भी फोटो कैप्चर नहीं होती है, तो ब्राउजर का कैश साफ करें, किसी दूसरे ब्राउजर का इस्तेमाल करें या इनकॉग्निटो मोड में आवेदन फॉर्म खोलकर दोबारा प्रयास करें। यह जानकारी आवेदन प्रक्रिया के दौरान आने वाली तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए साझा की गई है। लाइव फोटो कैप्चर नहीं हो रही अपनाएं ये आसान उपाय अच्छी रोशनी में फोटो लें: चेहरे पर पर्याप्त रोशनी हो, ताकि कैमरा उसे स्पष्ट रूप से पहचान सके। बैकग्राउंड साफ रखें: ऐसी जगह बैठें या खड़े हों जहां पीछे का हिस्सा स्पष्ट और पर्याप्त रोशनी वाला हो। फ्रेम में एक ही चेहरा रखें: फोटो लेते समय कैमरे के सामने केवल आवेदन करने वाले उम्मीदवार का चेहरा होना चाहिए। ब्राउजर कैश साफ करें: ब्राउजर की सेटिंग में जाकर कैश साफ करें और आवेदन फॉर्म दोबारा खोलें। दूसरा ब्राउजर आजमाएं: समस्या बनी रहने पर किसी दूसरे ब्राउजर या इनकॉग्निटो मोड में प्रयास करें। फॉर्म दोबारा खोलें: दोबारा लॉगिन करके लाइव फोटो कैप्चर करने की प्रक्रिया पूरी करें। फोटो सफलतापूर्वक कैप्चर होने के बाद आवेदन फॉर्म में बाकी जानकारी भी चेक कर लें। समस्या लगातार बनी रहने पर आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए सहायता संबंधी निर्देश देखें। UGC NET December 2026: परीक्षा क्या है और क्यों होती है यूजीसी नेट यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल इलिजिबिलिटी टेस्टएक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन एनटीए करता है। इसके माध्यम से निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद और PhD में प्रवेश के लिए पात्रता का आकलन किया जाता है। दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होते हैं- पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर के लिए कुल तीन घंटे का समय निर्धारित है और इनके बीच अलग से ब्रेक नहीं होता। UGC NET December 2026: महत्वपूर्ण तारीखें और टाइमलाइन एनटीए के संशोधित सूचना बुलेटिन के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन, सुधार विंडो और परीक्षा से जुड़ी इन तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम तारीख ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 अक्तूबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर 2026 विलंब शुल्क के साथ आवेदन 29 से 31 अक्तूबर 2026 आवेदन में सुधार की विंडो 2 से 4 नवंबर 2026 परीक्षा शहर की सूचना (City Intimation Slip) 23 नवंबर 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड 7 दिसंबर 2026 से परीक्षा 14 से 18 और 21 दिसंबर 2026 यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन कैसे करें आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। UGC NET December 2026 के आवेदन लिंक को खोलें। नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन शुल्क जमा करके सभी विवरण जांचें और फॉर्म सबमिट करें। कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 12:55 IST
यूजीसी नेट दिसंबर 2026: लाइव फोटो कैप्चर करने में आ रही परेशानी, कहीं ये पांच गलितयां तो नहीं कर रहे आप? #Education #National #Nta #UgcNetDecember2026 #SubahSamachar
