UK: लंदन पुलिस ने चाकू से हमले को माना आतंकवादी घटना, पीएम स्टार्मर बोले- यह यहूदी विरोधी मामला

लंदन के यहूदी बहुल इलाके में दो लोगों पर चाकू से हमले की घटना को पुलिस ने आतंकवादी घटना माना है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि बुधवार को बार्नेट इलाके में हुए हमले में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक लगभग 70 साल का और दूसरा करीब 30 साल का था। अस्पताल में दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने 45 साल के एक व्यक्ति को हत्या की कोशिश के शक में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्या कहा पुलिस ने बयान में कहा कि आरोपी ने पुलिस अधिकारियों पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे काबू करने के लिए टेजर का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। टेजर का इस्तेमाल बिजली का हल्का झटका देकर किसी व्यक्ति को कुछ समय के लिए काबू में करने के लिए किया जाता है।सहायक पुलिस आयुक्त, लॉरेंस टेलर ने कहा कि इस घटना को आतंकवाद के रूप में देखा जा रहा है। ब्रिटिश पीएम ने बताया यहूदी विरोधी घटना ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इसे यहूदी विरोधी हमला बताया और कहा कि यहूदी समुदाय पर हमला पूरे ब्रिटेन पर हमला है। यहूदी समुदाय की सुरक्षा से जुड़ी संस्था 'शोम्रिम नॉर्थ वेस्ट लंदन' ने बताया कि एक व्यक्ति गोल्डर्स ग्रीन रोड पर दौड़ते हुए यहूदी लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। संस्था ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने टेजर का इस्तेमाल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें:रूस की विजय परेड में 80 साल बाद नहीं दिखेंगे टैंक-मिसाइल, क्या यूक्रेन जंग है पीछे की वजह लंदन में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं यह घटना मार्च के अंत से लंदन में हो रही आगजनी की कई घटनाओं के बाद सामने आई है, जिन्हें यहूदी विरोधी नफरत से जुड़े अपराध माना गया है। इन घटनाओं की जिम्मेदारी ईरान से जुड़े एक समूह 'अशाब अल-यामिन' ने ली है। 23 मार्च को गोल्डर्स ग्रीन में हत्जोला की चार एम्बुलेंस में आग लगा दी गई थी। इसके बाद सोमवार की सुबह उसी इलाके में एक स्मारक दीवार पर भी आगजनी की घटना हुई, जिसकी जांच आतंकवाद रोधी पुलिस कर रही है। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सिनेगॉग, यहूदी संस्थानों, सामुदायिक एम्बुलेंस और अब गोल्डर्स ग्रीन में लोगों पर हमले के बाद ब्रिटेन सरकार यह नहीं कह सकती कि स्थिति नियंत्रण में है। बयान में कहा गया कि सिर्फ बयान देने से काम नहीं चलेगा और ब्रिटेन को यहूदी विरोधी भावनाओं की जड़ों से निपटने के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाने होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UK: लंदन पुलिस ने चाकू से हमले को माना आतंकवादी घटना, पीएम स्टार्मर बोले- यह यहूदी विरोधी मामला #World #International #Uk #KeirStarmer #SubahSamachar