UN: बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से पहले हुई सुरक्षा परिषद की मीटिंग, वेस्ट बैंक में इस्राइली कब्जे की कड़ी आलोचना हुई

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में गाजा संघर्ष विराम समझौते को स्थायी बनाने की मांग की गई और साथ ही इस्राइल के वेस्ट बैंक में कब्जे की योजना की कड़ी आलोचना की गई। सुरक्षा परिषद ने इस्राइल की योजना को टू स्टेट सॉल्यूशन की संभावनाओं के लिए खतरा बताया। गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद की बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा गठित बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से एक दिन पहले हुई। न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद का उच्च स्तरीय सत्र पहले गुरुवार को होना था, लेकिन बोर्ड ऑफ पीस की बैठक को देखते हुए इसे एक दिन पहले ही आयोजित किया गया। 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान अकेला ऐसा देश है, जिसने बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्योता भी स्वीकार किया। सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान इस्राइल ने विवादित वेस्ट बैंक में इस्राइल द्वारा जमीन कब्जाने की कथित कोशिश की कड़ी आलोचना की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, 'वेस्ट बैंक पर अपना नियंत्रण बढ़ाने के इस्राइल के हालिया गैर-कानूनी फैसले बहुत परेशान करने वाले हैं।' सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तानी विदेश मंत्री के अलावा ब्रिटेन, इस्राइल, जॉर्डन, मिस्त्र और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए। बीते दिनों कई अरब देशों ने अपील की थी कि बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई जाए, जिसमें वेस्ट बैंक और गाजा पर चर्चा होनी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 04:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UN: बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से पहले हुई सुरक्षा परिषद की मीटिंग, वेस्ट बैंक में इस्राइली कब्जे की कड़ी आलोचना हुई #World #National #Un #SecurityCouncil #BoardOfPeace #Gaza #Israel #WestBank #SubahSamachar