Noida News: दीपिका नागर हत्याकांड के मामले में फरार चचिया ससुर गिरफ्तार

दीपिका नागर हत्याकांड के मामले में फरार चचिया ससुर गिरफ्तार दहेज में फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोपमाई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा। जलपुरा गांव में विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रमोद निवासी जलपुरा गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुड़ी खेड़ा गांव निवासी दीपिका नागर की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका की संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतका के पिता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मृतका का चचिया ससुर प्रमोद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में नामजद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी आरोपी चचिया ससुर हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में 29 अक्तूबर 2018 को शिवम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई सत्यम 27 अक्तूबर को गांव के ही प्रमोद के साथ घर से गया था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद 29 अक्तूबर को उसका शव जलपुरा पुस्ता के नीचे क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि प्रमोद ने ही सत्यम की हत्या की है। साथ ही यह भी कहा गया था कि घटना से करीब 20-25 दिन पहले प्रमोद ने सत्यम के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: दीपिका नागर हत्याकांड के मामले में फरार चचिया ससुर गिरफ्तार #Uncle-in-lawAbscondingInTheDeepikaNagarMurderCaseArrested. #SubahSamachar