अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : ट्रायल में हरियाणा का जलवा, टिकट कटाने वाली 10 में 6 हरियाणा की बेटियां
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ में भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला वर्ग के ट्रायल में हरियाणा की पहलवान छाई रहीं। ट्रायल में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम में अपना दबदबा कायम रखा। चयनित 10 महिला पहलवानों में से 6 हरियाणा की हैं। भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारी विनोद तोमर ने बताया कि अजरबैजान की राजधानी बाकू में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रविवार को हुए ट्रायल में देशभर से 75 महिला पहलवानों ने अपनी दावेदारी पेश की। कड़े मुकाबलों और तकनीकी मूल्यांकन के बाद भारतीय टीम का चयन किया गया।पहले ट्रायल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने थे लेकिन वहां मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के चलते आयोजन स्थल को बदलकर बहालगढ़ स्थित साई केंद्र कर दिया गया। भारतीय कुश्ती महासंघ के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी मानकों के अनुरूप संपन्न हुई।इन पहलवानों ने कटाया बाकू का टिकट महिला वर्ग में चयनित पहलवानों में हरियाणा के झज्जर के गांव मांडौठी की दीक्षा (43 किग्रा), गुरुग्राम के गांव सुक्राली की निकिता सहरावत (57 किग्रा), झज्जर के गांव जहांगीरपुर की अवंशिका (61 किग्रा), हांसी के गांव उमरा की अंतरा (65 किग्रा), जींद की तानिया (69 किग्रा) और हिसार के मिर्चपुर की गरिमा (73 किग्रा) शामिल हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र की रोहिणी (36-40 किग्रा), राजस्थान की संध्या (46 किग्रा) व दिल्ली की कामना (49 किग्रा) व अक्षरा (53 किग्रा) शामिल हैं। खेल में राजनीति कौन कर रहा है, यह सब जानते हैं : रमेश बोहरचयन ट्रायल के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और केवल प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है। ओलंपियन विनेश फोगाट की तरफ से खेलों में राजनीति के आरोप लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह सवाल स्वयं विनेश फोगाट से पूछा जाना चाहिए कि आखिर खेल में राजनीति कौन कर रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह सहित फेडरेशन का कोई भी पदाधिकारी राजनीति से जुड़ा नहीं है। संगठन का पूरा फोकस खिलाड़ियों के हितों तथा खेल के विकास पर है। कुछ दिन पहले दिल्ली में आयोजित ट्रायल के दौरान मीनाक्षी गोयत और अंतिम पंघाल के मुकाबले में रेफरी के फैसले को लेकर उठे विवाद पर रमेश बोहर ने कहा कि कुश्ती मैट पर रेफरी की तरफ से लिया गया निर्णय अंतिम माना जाता है और उसी के आधार पर परिणाम तय होते हैं। विनोद तोमर ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पदाधिकारियों का मानना है कि चयनित टीम विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगी और कई भार वर्गों में पदक जीतने की प्रबल उम्मीद है। फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में प्रतिद्वंद फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में प्रतिद्वंद फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में प्रतिद्वंद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 20:42 IST
अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : ट्रायल में हरियाणा का जलवा, टिकट कटाने वाली 10 में 6 हरियाणा की बेटियां #Under-17WorldWrestlingChampionships:HaryanaShinesInTrials;6OutOfThe10QualifiersAreDaughtersOfHaryana. #SubahSamachar
