Gorakhpur News: दीपावली से छठ तक स्वच्छता की विशेष मुहिम चलाएगा नगर निगम

- स्वच्छ त्योहार 2026 के तहत घाटों से लेकर बाजारों तक होगी सफाई- छठ घाटों पर दिन में दो बार सफाई, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की होगी व्यवस्थागोरखपुर। दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली को स्वच्छ त्योहार के रूप में मनाने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाएगा। शासन की ओर से जारी निर्देशों के तहत त्योहारों से पहले शहर के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही त्योहारों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।स्वच्छ त्योहार 2026 अभियान के तहत खानपान के स्थानों को साफ-सुथरा बनाकर स्वच्छ फूड स्ट्रीट के रूप में विकसित करने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने पर जोर दिया गया है। इसके विकल्प के रूप में जूट और कपड़े के थैलों को बढ़ावा दिया जाएगा। धनतेरस पर वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे।छठ पूजा के दौरान घाटों की सफाई दिन में कम से कम दो बार कराई जाएगी। घाटों के आसपास मोबाइल और पोर्टेबल टॉयलेट, स्नानघर, पेयजल, हरे और नीले कूड़ेदान तथा अर्पण कलश की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। घाटों और धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़ा डंप करने पर रोक रहेगी। नदियों में ठोस अपशिष्ट का प्रवाह रोकने के साथ ही घाटों पर स्वच्छता संबंधी जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए जाएंगे।रेलवे और बस स्टेशन के आसपास सफाई और शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के बाद कूड़ा उठान, अपशिष्ट प्रबंधन और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इन सभी कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की रोस्टरावार ड्यूटी लगाई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: दीपावली से छठ तक स्वच्छता की विशेष मुहिम चलाएगा नगर निगम #UnderThe'SwachhTyohar2026'(CleanFestival2026)Initiative #CleaningOperationsWillBeCarriedOutEverywhereFromRiverbanks(ghats)ToMarketplaces. #SubahSamachar