Una: मैड़ी मेले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मुंह से निकल रहा था खून

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में मैड़ी मेले के दौरान बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गुरुद्वारा मंजी साहिब की फ्री पार्किंग सेक्टर नंबर दो में एक व्यक्ति का शव हुआ देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के मुंह से खून निकला हुआ था। इससे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 15:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una: मैड़ी मेले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मुंह से निकल रहा था खून #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Una #UnaNews #SubahSamachar