Budget 2026: राजकोषीय घाटा और चालू खाता घाटा में क्या फर्क, समझे इन शब्दों का मतलब तो चुटकी में जान लेंगे बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2026-27 का बजट पेश किया। बजट में ऐसी कई बातों और शब्दों का उल्लेख होता है, जिन्हें हम आमतौर पर सुनते हैं, समझने का अहसास भी होता है लेकिन उसकी परिभाषा और व्याख्या के बारे में हमें पता नहीं होता। आइए बजट में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही शब्दों के मायने सरल व आसान भाषा में समझने की कोशिय करते हैं क्या है बजट (What is Budget) बजट का मतलब पढ़े-लिखे आदमी के लिए भी समझना टेढ़ी खीर होता है। बजट शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द बोजेत (Bougette) से बना है। इसका अर्थ होता है छोटा बैग। फ्रेंच भाषा में यह शब्द लैटिन शब्द 'बुल्गा' से लिया गया है। इसका अर्थ है 'चमड़े का थैला'। प्राचीन समय में बड़े व्यापारी अपने सारे मौद्रिक दस्तावेज एक थैले में रखते थे। इसी तरह धीरे-धीरे इस शब्द का प्रयोग संसाधनों को जुटाने के लिए किए गए हिसाब-किताब से जुड़ गया। इस तरह सरकारों के साल भर के आर्थिक बही-खाते को नाम मिला 'बजट'। सरकार द्वारा देश का आय-व्यय लेखाजोखा पेश करने की शुरुआत ब्रिटेन से हुई थी। ब्रिटेन के वित्त मंत्री संसद में जब आय-व्यय का लेखाजोखा पेश करने आते तो संबद्ध दस्तावेज चमड़े के एक लाल बैग में रखकर लाते। उस बैग को फ्रेंच में बजेटी कहा जाता था, जो अंग्रेजी में भाषांतर करते समय बजट हो गया। अब जानते हैं बजट में इस्तेमाल होने वाले शब्दों के मतलब।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budget 2026: राजकोषीय घाटा और चालू खाता घाटा में क्या फर्क, समझे इन शब्दों का मतलब तो चुटकी में जान लेंगे बजट #BusinessDiary #National #UnionBudget #IndiaBudget2026 #UnionBudget2026Highlights #UnionBudget2026KeyPoints #SubahSamachar