'किलर इसराइल' एनकाउंटर में ढेर: इस खुन्नस में किया था साधु का कत्ल, दूसरे साथी ने बताया चौंकाने वाला कारण

उन्नाव के बांगरमऊ में साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास की हत्या का मुख्य कारण भजन बजाने की खुन्नस और शराब पीने से टोकना रहा। इसका खुलासा वारदात के दूसरे आरोपी शानू ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने बताया कि मिलन सिंह ने निर्माणाधीन मंदिर में ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार से भंडारा शुरू कराया था। निर्माणाधीन मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर धार्मिक गाने और भजन बजाए थे। इसके बाद मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर पर सुबह-शाम भजन और धार्मिक गाने बज रहे थे। मंदिर से 250 मीटर दूर मस्जिद होने से मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया था। विरोध होने पर मिलनदास ने लाउडस्पीकर बंद करा दिए थे। शानू के मुताबिक लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में इसराइल की साधु से खुन्नस चल रही थी। बताया कि सभी का रोज का साथ उठना-बैठना था। उस दिन जब साधु आए तो सभी लोग वहीं थे। उन्होंने शराब पीने को लेकर इसराइल को टोका और इसी पर विवाद हुआ। इस दौरान जैसे ही साधु पानी पीने के लिए झुके इसराइल ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली अखिलेश पांडेय ने बताया कि शानू ने नशे में विवाद और वारदात होने की बात बताई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 12:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'किलर इसराइल' एनकाउंटर में ढेर: इस खुन्नस में किया था साधु का कत्ल, दूसरे साथी ने बताया चौंकाने वाला कारण #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoMurder #SubahSamachar