UP: लविवि में पहली बार शुरू होगा बीबीए एलएलबी कोर्स, बीसीआई ने दी मंजूरी; सिर्फ इतनी सीटों पर मिलेंगे प्रवेश
लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार बीबीए एलएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अपनी मंजूरी दे दी है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में 180 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। पांच वर्षीय इस कोर्स में एआई को भी वैल्यू एडेड के रूप में जोड़ा जाएगा। कुलपति प्रो. जेपी सैनी का दावा है कि ये राज्य का पहला विश्वविद्यालय है जिसे इस कोर्स के संचालन के लिए मंजूरी मिली है। इस कोर्स को पूरा करने वाले छात्रों को कम खर्च में उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट कानूनी शिक्षा मिल सकेगी। विश्वविद्यालय का इसके पीछे का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक पटल के योग्य कानूनी विशेषज्ञ बनाना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 14:43 IST
UP: लविवि में पहली बार शुरू होगा बीबीए एलएलबी कोर्स, बीसीआई ने दी मंजूरी; सिर्फ इतनी सीटों पर मिलेंगे प्रवेश #CityStates #Lucknow #BbaLlb #Lawcourse #Corporatelaw #Legaleducation #University #Career #Admission #SubahSamachar
