UP: ड्यूटी के लिए रकम तय, कलक्ट्रेट में तीन व एमडीए के दो हजार, होमगार्ड का प्लाटून कमांडर रिश्वत लेते पकड़ा
कलक्ट्रेट में ड्यूटी लगाने के नाम पर होमगार्ड से घूस लेते प्लाटून कमांडेंट भोजराज सिंह पकड़ा गया है। पीड़ित होमगार्ड दिवाकर का दावा है कि अलग अलग विभागों में ड्यूटी लगाने और शिफ्ट लगाने की रकम तय है। कलक्ट्रेट में तीन हजार और एमडीए में दो हजार रुपये में ड्यूटी लगाई जाती है। शिफ्ट लगाने के अलग से एक हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में करीब 1065 होमगार्ड तैनात हैं। इन होमगार्डाें की ड्यूटी, कलक्ट्रेट, एमडीए, कचहरी, थानों, यातायात पुलिस, वन विभाग, विकास भवन के अलावा अधिकारियों की सुरक्षा और उनके आवासों की सुरक्षा में लगाई जाती हैं। इनमें करीब 65 कलक्ट्रेट और 160 यातायात पुलिस में तैनात हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 13:17 IST
UP: ड्यूटी के लिए रकम तय, कलक्ट्रेट में तीन व एमडीए के दो हजार, होमगार्ड का प्लाटून कमांडर रिश्वत लेते पकड़ा #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadAntiCorruptionBureau #MoradabadBriberyCase #HomeGuardDepartment #MoradabadPlatoonCommander #MoradabadBribeArrest #MoradabadAcbRaid #MoradabadUpNews #SubahSamachar
