UP: नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 936 प्रधान परिचालक एवं प्रधान परिचालक (यांत्रिक) अभ्यर्थियों चेहरे नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से खिल उठे। अधिसंख्य अभ्यर्थियों ने इसे अपने परिवार में पहली सरकारी नौकरी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ह्रदय से आभार जताया। सुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई प्रक्रिया चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है, जिससे मेहनत करने वाले युवाओं को अवसर मिल रहा है। प्रयागराज की महिमा यादव ने कहा कि वर्ष 2006 के बाद इतने बड़े स्तर पर सीधी भर्ती होना युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूरी प्रक्रिया बेहद सुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 14:38 IST
UP: नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री #CityStates #Lucknow #YogiAdityanath #UpPoliceJobs #AppointmentLetter #TransparentRecruitment #UttarPradeshNews #GovernmentJobs #YouthEmployment #SubahSamachar
