UP: बेसिक-माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षक सूची जारी, आपत्तियों के बाद होंगे तबादले; जानें नया आदेश
प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जाने लगी है। राजकीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की कुछ मंडल की सूची शुक्रवार देर शाम जारी की गई। जबकि कुछ मंडलों में इसकी प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से इस पर शिक्षकों की आपत्तियां ली जाएंगी और उसके बाद उनका निस्तारण करते हुए तबादला किया जाएगा। इससे जरूरत वाले विद्यालयों को पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। इसके अगले चरण में कैंसर पीडित, दिव्यांग आदि शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। तबादले नया सत्र शुरू होने से पहले पूरे किए जाएंगे। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय द्विवेदी ने बताया कि इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दूसरी तरफ प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में भी सरप्लस शिक्षकों की सूची तबादले के लिए जारी की जाने लगी है। किंतु इसमें शिक्षकों की वरिष्ठता के लिए अलग-अलग मानक लिए गए हैं। इसके लेकर शिक्षक संगठन सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ललितपुर की वरिष्ठता के क्रम में जारी सूची में छात्र संख्या 20 मई 2026 के आधार पर तैयार की गई है। वहीं औरैया में इसके लिए छात्र संख्या 30 अप्रैल 2026 के आधार पर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार छात्र संख्या 30 अप्रैल 2026 को ही लेना है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों से आपत्तियां लेकर तबादले की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 04:17 IST
UP: बेसिक-माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षक सूची जारी, आपत्तियों के बाद होंगे तबादले; जानें नया आदेश #CityStates #Lucknow #TeacherTransfer #SurplusTeachers #UpSchools #EducationDepartment #SchoolEnrollment #TransferProcess #SchoolChaloAbhiyan #SubahSamachar
