UP: राम मंदिर के दान में गबन पर बड़ा खुलासा, जांच में ट्रस्ट के पदाधिकारी का कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

अयोध्या में राम मंदिर के दान की रकम चोरी होने के मामले में ट्रस्ट के एक पदाधिकारी का कर्मी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस मामले के उजागर होने के बाद सतर्क हुईं खुफिया एजेंसियों की पड़ताल में इसका पता चला है।हालांकि जांच को फिलहाल ट्रस्ट के दायरे तक की सीमित रखने की वजह से एजेंसियां अपने कदम आगे नहीं बढ़ा रही हैं। पुलिस से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। यह भी सामने आया है कि चोरी की गई अधिकांश रकम को वापस लौटाया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो इस प्रकरण की गूंज दिल्ली तक होने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों से जवाब-तलब भी किया गया है। जिस कर्मी को चिन्हित किया गया है, उससे भी पूछताछ की गई, जिसके बाद चुराई गई रकम को वापस कराया गया। प्रदेश पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। यह भी सामने आया है कि दान के रूप में मिलने वाली रकम को कई दिनों से गायब किया जा रहा था। इसी वजह से अब इस प्रकरण की जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की तैयारी है ताकि इसमें संलिप्त लोगों के नाम सामने आ सकें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 07:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: राम मंदिर के दान में गबन पर बड़ा खुलासा, जांच में ट्रस्ट के पदाधिकारी का कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड #CityStates #Lucknow #RamMandir #DonationScam #AyodhyaNews #TempleTrust #FinancialProbe #DonationFunds #Transparency #SubahSamachar