यूपी एमएलसी चुनाव: बुंदेलखंड के सात जिलों वाली सीट पर भाजपा का स्थानीय दांव भी फेल; सपा ने दिया पीडीए संदेश
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27 हजार से अधिक मतों से हराया। इस चुनाव में बुंदेलखंड के सात जिले शामिल हैं और भाजपा ने भी इसी क्षेत्र के जालौन निवासी प्रत्याशी पर दांव लगाया था। इसके बावजूद पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी। नतीजे ने भाजपा की चुनावी रणनीति और मतदाताओं से उसके संपर्क को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस सीट पर वर्ष 1996 से 2020 तक लगातार भाजपा का कब्जा रहा। डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने लगातार चार बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2020 के चुनाव में सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी। इस बार भी सपा ने उन्हीं पर भरोसा जताया और वह जीत दोहराने में सफल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 15:47 IST
यूपी एमएलसी चुनाव: बुंदेलखंड के सात जिलों वाली सीट पर भाजपा का स्थानीय दांव भी फेल; सपा ने दिया पीडीए संदेश #CityStates #Election #Kanpur #UttarPradesh #Banda #MlcElections #SubahSamachar
