यूपी: आज पूरी ताकत के साथ दिखेगा मानसून, इन 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; यहां होगा वज्रपात
उत्तर प्रदेश में सावन की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हुई है। सोमवार को प्रदेश के तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। सोमवार को सीतापुर में सर्वाधिक 80.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 63 मिमी, कानपुर में 62.9 मिमी, मिर्जापुर में 56 मिमी, सहारनपुर में 42 मिमी बारिश हुई। इसी तरह प्रदेश के दोनों संभागों के ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिली। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई। माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी साथ ही बारिश का जोर भी बढ़ेगा।मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 07:31 IST
यूपी: आज पूरी ताकत के साथ दिखेगा मानसून, इन 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; यहां होगा वज्रपात #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
