UP News: पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, दोपहर की ट्रेन रात में पहुंची कैंट स्टेशन; खड़ी रही सिकंदराबाद वाली ट्रेन

Varanasi News: गर्मी में ट्रेनों में लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है, वहीं बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें लेट वाराणसी स्टेशन पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसमें मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस 8 घंटे लेट रही तो सिकंदराबाद से आने वाली ट्रेन मेगा ब्लॉक लेने की वजह से कैंट स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ी रही। हालांकि, ट्रेनों के देरी होने की वजह तो अनाउंस नहीं किया जा रहा था, लेकिन चर्चा इस बात की रही कि लोकमान्य तिलक से वाराणसी रूट पर कई जगहों पर ट्रैक मेंटेनेंस सहित अन्य काम की वजह से ब्लॉक लेने की वजह से ही ट्रेन देर से आई। स्कूल-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां होने की वजह से लोग परिवार के साथ मुंबई, पुणे, देहरादून, सिकंदराबाद से वाराणसी में दर्शन, पूजन और घूमने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 11061 एलटीटी जयानगर एक्सप्रेस 9 घंटे लेट रात 9.25 बजे स्टेशन पर आई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 00:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, दोपहर की ट्रेन रात में पहुंची कैंट स्टेशन; खड़ी रही सिकंदराबाद वाली ट्रेन #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar