यूपी पेट 2026: परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू, सख्ती के नाम पर कैंची से काटे गए हाथ में बंधे हुए कलावे

यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होनी है। इस परीक्षा में सुबह साढ़े सात बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो गई है। परीक्षा दस बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों की ठीक से चेकिंग करने के लिए उनके दो घंटे की एंट्री रखी गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की पहली पाली की परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी राजधानी के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। पहली पाली के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह आठ बजे से है, जबकि केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9:30 बजे बंद हो जाएगा। राजधानी में परीक्षा के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 38 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 317 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कैंची से काटे गए कलावे इस परीक्षा में एक अलग बात देखने को मिली। यहां गेट पर उन बच्चों के हाथ से कैंची से कलावा काट दिया जो वह पहने हुए थे। इस संबंध में पुलिस भर्ती परीक्षा में सरकार ने यह साफ किया था कि परीक्षा में धार्मिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि पर पाबंदी नहीं रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 09:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी पेट 2026: परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू, सख्ती के नाम पर कैंची से काटे गए हाथ में बंधे हुए कलावे #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #SubahSamachar