UP: निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों की हत्या, मेरठ के थे दोनों युवक, साथ रहने वाला कामगार फरार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में मेरठ के फिटकरी और अब्दुल्लापुर गांव के दो माली इंद्र (45) और शीशपाल (45) की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार और भारी वस्तु से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों के साथ कमरे में ठहरा तीसरा कामगार वारदात के बाद से फरार है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित कर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दो कामगारों के खून से लथपथ शव मिले। कामगारों की पहचान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी इंद्र (45) और इंचौली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी निवासी शीशपाल (45) के रूप में हुई है। तीन दिन पहले ही ठेकेदार उन्हें काम पर लेकर आया था। यह भी पढ़ें:मिशन 2027:बंगाल के बाद UP फतह की तैयारी , बूथों पर बढ़ी सक्रियता, संगठन को धार देने मैदान में उतरे बड़े नेता

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों की हत्या, मेरठ के थे दोनों युवक, साथ रहने वाला कामगार फरार #CityStates #Meerut #ग्रेटरनोएडाहत्या #मेरठमजदूरहत्या #नॉलेजपार्कवारदात #निर्माणाधीनहॉस्टलहत्या #अब्दुल्लापुरमेरठ #फिटकरीमेरठ #दोमजदूरोंकीहत्या #पुलिसजांच #GreaterNoidaMurder #KnowledgeParkCrime #SubahSamachar