UP Weather: नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी, रात में आंधी-बारिश से बदला मौसम
प्रदेश में सोमवार को नौतपा के पहले दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दिन भर जहां लू चली वहीं, रात में कई जिलों में आंधी बारिश आई। दक्षिण बिहार में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से देर रात लखनऊ में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। बाराबंकी, अयोध्या, उन्नाव और सीतापुर में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 08:10 IST
UP Weather: नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी, रात में आंधी-बारिश से बदला मौसम #ShortVideos #UttarPradesh #SubahSamachar
