US: अमेरिकी राजदूत गोर ने विदेश सचिव मिस्री से की मुलाकात, दोनों देशों के उर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में अमेरिाक और भारत के ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा हुई। Great to spend this morning with @SecretaryWright and FS Vikram Misri to discuss the future of US-India energy cooperation. After Indias historic passage of the SHANTI bill, we are ready to cooperate on civil nuclear in addition to other areas such as coal gasification and U.S.… pic.twitter.com/zjjJembj1f — Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) April 10, 2026 अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और विदेश सचिव विक्र मिस्री के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। इस मुलाकात में अमेरिका और भारत के ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा हुई। भारत की ओर से शांति विधेयक पारित किए जाने के बाद अब दोनों देश नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, कोयला को गैस में बदलने की तकनीक और अमेरिका से तरल प्राकृतिक गैस निर्यात जैसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर बात हुई।' इस बैठक में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें:ईरान को 24 घंटे की मोहलत:ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला विदेश सचिव का तीन दिवसीय दौरा विक्रम मिस्री तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की भविष्य की संभावनाओं और मौजूदा स्थिति पर वॉशिंगटन के रणनीतिक समुदाय के अग्रणी नेताओं के साथ बातचीत की है। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर अपने विचारों व जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की है। इस दौरे ने भारत दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों व खासतौर पर क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं समीक्षा करने का एक अवसर प्रदान किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US: अमेरिकी राजदूत गोर ने विदेश सचिव मिस्री से की मुलाकात, दोनों देशों के उर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा #World #International #SergioGor #VikramMisri #Us #SubahSamachar