US Eyes on Africa: क्या अब ट्रंप की नजर नाइजीरिया पर? IS के हमले के बाद अमेरिका ने भेजी सैन्य अफसरों की टीम

अमेरिका ने हाल के आतंकी हमलों के बाद नाइजीरिया में अमेरिकी सेना के अधिकारियों की एक छोटी टीम भेजी है। यह जानकारी अमेरिका के अफ्रीका कमांड (एएफआरआईसीओएम) के प्रमुख जनरल डैगविन आर. एम. एंडरसन ने दी।जनरल एंडरसन ने बताया कि यह फैसला पिछले साल रोम में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू से हुई उनकी मुलाकात के बाद लिया गया। उनके मुताबिक, 'इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है। इसी के तहत अमेरिका की एक छोटी टीम नाइजीरिया भेजी गई है, जो कुछ खास क्षमताओं के साथ वहां की सेना की मदद करेगी।' यह साफ नहीं है कि यह टीम नाइजीरिया कब पहुंची। (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 04:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



US Eyes on Africa: क्या अब ट्रंप की नजर नाइजीरिया पर? IS के हमले के बाद अमेरिका ने भेजी सैन्य अफसरों की टीम #World #International #SubahSamachar