West Asia Unrest: ईरान-इस्राइल-US की बमबारी, तनाव पर किस देश ने क्या कहा? पाकिस्तान ने किया तेहरान का समर्थन

ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के ताजा हमलों के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस बीच, रूस, फ्रांस और नॉर्वे समेत कई देशों ने तत्काल हमलों को रोकने और वार्ता की मेज पर लौटने की अपील की है। रूस ने इस्राइल और अमेरिका से की हमले रोकने की अपील रूस ने अमेरिका और इस्राइल से ईरान में तुरंत हमले रोकने की अपील की। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें मौजूदा स्थिति से राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटना चाहिए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उन गैर-जिम्मेदार कार्रवाई का निष्पक्ष आकलन करना चाहिए, जो पूरे क्षेत्र को और अधिक अस्थिर करने का खतरा पैदा कर रही हैं। रूस पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय कानून, आपसी सम्मान और हितों के संतुलन के आधार पर शांतिपूर्ण समाधान खोजने के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: फिलीपींस राष्ट्रपति फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच वहां रह रहे फिलीपीनी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय और प्रवासी श्रमिक विभाग को प्रभावित इलाकों में नागरिकों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2024 में क्षेत्र में करीब 21 लाख फिलीपीनी कामगार मौजूद बताए गए थे। बेल्जियम के विदेश मंत्री ने क्या कहा बेल्जियम ने कहा, ईरानी जनता को अपनी सरकार के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए। बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो ने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि कूटनीतिक प्रयास पहले किसी बातचीत से समधान तक नहीं पहुंच पाए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहींइस्राइल के हमले: नॉर्वे नॉर्वे ने कहा कि इस्राइल के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं हैं। नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ने कहा, इस्राइल इसे एहतियात के तौर पर किया गया हमला बता रहा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एहतियात के तौर पर हमले तभी सही माने जाते हैं, जब खतरा तुरंत और स्पष्ट रूप से सामने हो। ईरान के साथ खड़ा हुआ पाकिस्तान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरान पर हुए हमलों की आलोचना की। उन्होंने तनाव को तुरंत रोकने और संकट के शांतिपूर्ण, बातचीत के जरिये समाधान के लिए दोबारा कूटनीति शुरू करने की अपील की। ये भी पढ़ें:ईरान के हमले से भड़का इस्राइल:PM नेतन्याहू बोले- आतंकियों को हथियारबंद होने की इजाजत नहीं; रुख के मायने क्या इंडोनेशिया ने मध्यस्थता की पेशकश की इंडोनेशिया के विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो वाॉशिंगटन और तेहरान के बीच संवाद कराने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल होने से पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव बढ़ा है, जिस पर इंडोनेशिया को बेहद अफसोस है। इंडोनेशिया ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद व कूटनीति को प्राथमिकता देने की अपील की है। अमेरिका-इस्राइल की कार्रवाई एकतरफा: स्पेनिश पीएम स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई को एकतरफा कदम बताते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ाने वाला बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में सांचेज ने कहा कि ऐसी कार्रवाई वैश्विक व्यवस्था को और अस्थिर तथा टकरावपूर्ण बना सकती है। हालांकि उन्होंने ईरान सरकार और रिवोल्यूशनरी गार्ड की गतिविधियों को भी स्वीकार्य नहीं बताया। स्पेन ने सभी पक्षों से तुरंत तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरी तरह सम्मान करने की मांग की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल कूटनीतिक बातचीत और शांतिपूर्ण रास्ते से ही संभव है। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia Unrest: ईरान-इस्राइल-US की बमबारी, तनाव पर किस देश ने क्या कहा? पाकिस्तान ने किया तेहरान का समर्थन #World #International #SubahSamachar