US: 'ये युद्ध की शुरुआत नहीं, बदला लेने का एलान है', ISIS के खिलाफ ऑपरेशन हॉकआई पर बोले अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिका ने सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (आईएसआईएस) के खिलाफ शनिवार को ऑपरेशन हॉकआई शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिकी सेना ने आईएसआईएस के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह सैन्य अभियान सीरिया के पल्मायरा में 13 दिसंबर को हुए आईएसआईएस के हमले के जवाब में किए गए, इनमें दो अमेरिकी सैनिक और सेना से जुड़ा एक इंटरप्रेटर मारे गए थे। ऑपरेशन हॉकआई का मकसद आईएसआईएस आतंकियों, हथियार डिपो और परिचालन ठिकानों को नष्ट करना है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इन हमलों पर कहा कि यह किसी युद्ध की शुरुआत नहीं है, बल्कि बदले का एलान है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अपने लोगों की रक्षा करने में कभी संकोच नहीं करेगा और कभी पीछे नहीं हटेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 20, 2025, 08:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



US: 'ये युद्ध की शुरुआत नहीं, बदला लेने का एलान है', ISIS के खिलाफ ऑपरेशन हॉकआई पर बोले अमेरिकी रक्षा मंत्री #World #International #SubahSamachar