एक्सप्लेनर: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में फिर क्यों असफल हुई राष्ट्रपति की पार्टी, बीते चार चुनाव का इतिहास क्या?

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है। भले ही इन चुनावों से डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन इन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तक के कार्यकाल के रुझान के तौर पर भी देखा जा रहा है। दरअसल, 2024 में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को जबरदस्त जीत मिली थी। साथ ही संसद (कांग्रेस) की जिन सीटों पर चुनाव हुए थे, उनमें भी रिपब्लिकन पार्टी बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई थी। हालांकि, अब राष्ट्रपति चुनाव के ठीक दो साल बाद होने वाले मध्यावधि चुनाव को न सिर्फ ट्रंप प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों, बल्कि उन्हें लागू करने वाले रिपब्लिकन सांसदों को लेकर भी जनता की राय के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) के इतिहास को देखा जाए तो सामने आता है कि देश में 1946 से लेकर अब तक 20 मध्यावधि चुनाव हो चुके हैं। हालांकि, सिर्फ दो बार ही सत्तासीन राष्ट्रपति की पार्टी संसद में अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही। यानी 20 में से 18 मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति के कामों के आधार पर जनता ने उनके सियासी दल को कोई फायदा नहीं दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 08:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में फिर क्यों असफल हुई राष्ट्रपति की पार्टी, बीते चार चुनाव का इतिहास क्या? #World #International #UsMidtermElections #UsMidtermElectionsResults #UsMidtermElectionsHistory #UsMidtermElectionsSeatChanges #UsCongress #RepublicansVsDemocrats #UsMidtermElectionsExplainer #अमेरिकीमध्यावधिचुनाव #SubahSamachar