Uttarakhand Budget Session: आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट

उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश करेगी। यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे। बीते वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट का आकार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1.11 लाख करोड़ होने का अनुमान है। चुनावी वर्ष का बजट होने से सरकार का गरीब, युवा, किसान व महिला सशक्तीकरण के अलावा अवस्थापना विकास पर विशेष फोकस होगा। राज्य गठन के बाद पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश करेगी। इसके साथ ही यह पहला अवसर होगा जब वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री अपनी सरकार का बजट सदन में रखेंगे। अभी तक वित्त मंत्री ही बजट पेश करते आए हैं। वर्तमान में वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। उत्तराखंड बजट सत्र:विपक्ष मुद्दों को देगा धार, सदन में हंगामे के आसार; हर सवाल का जवाब देगी सरकार

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 00:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Budget Session: आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandBudgetSession2026 #UttarakhandBudgetSession #BhararisainAssembly #UttarakhandBudget #GenderBudget #SubahSamachar