Mussoorie: बारिश के बाद मकान की छत पर भरभराकर गिरे पेड़, नदियों के उफान पर आने से आवाजाही हुई बाधित

मसूरी स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के बाद एक मकान की छत पर दो पेड़ गिर गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर पेड़ों कोहटाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर ऑफिसर धीरज तड़ियाल ने बताया किसूचना मिली कि स्प्रिंग रोड स्थित सुनीता के मकान के ऊपर दो पेड़ गिर गए हैं। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मकान के पीछे का पुस्ताढहने से उस पर टिके दो पेड़ मकान की छत पर गिर गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी। फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से दोनों पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सावधानीपूर्वक मकान की छत से हटाया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद फायर यूनिट वापस स्टेशन लौट गई। अभियान में चालक राकेश कुमार तथा फायरमैन नितिन सिंह चौहान, अभिषेक कुकरेती और देवेंद्र मलिक शामिल रहे। नदियां उफान पर आई दूसरी देहरादून-मसूरी रोड पर शिव मंदिर के पास स्थित भंडार गांव के आस-पास की नदियों और मौसमी नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है। तेज़ी से बहते बारिश के पानी की वजह से इलाके में आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 14:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mussoorie: बारिश के बाद मकान की छत पर भरभराकर गिरे पेड़, नदियों के उफान पर आने से आवाजाही हुई बाधित #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Mussoorie #UttarakhandWeather #SubahSamachar