Yamunotri: हाईवे पर फंसे सैकड़ों कांवड़ यात्री, सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने पर मिली कुछ राहत, देखें वीडियो

यमुनोत्री हाईवे पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री फंस गए। सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने के बाद राहत मिली और श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। हालांकि पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक हाईवे पर हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। स्याना चट्टी, सिलाई बैंड और हनुमान चट्टी के पास रुक-रुक कर चट्टानी मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बहाली में लगातार दिक्कत आ रही है। निर्माण एजेंसी युद्धस्तर पर सड़क खोलने में जुटी है और मशीन ऑपरेटर जान जोखिम में डालकर मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। उधर जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास एक सप्ताह बाद भी श्रद्धालु जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर हैं। वहीं स्याना चट्टी से आगे बदहाल हाईवे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद ओवरलोड वाहनों की आवाजाही जारी है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ये भी पढे़ंUttarakhand Politics:आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दौड़ से बाहर हुए 17 दल, सात नए आवेदन आए देवाल-- लोहाजंग, देवाल- खेता सडक बंद चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं। गमलीगाड़ में मलबा आने से देवाल-लोहाजंग स्टेट हाईवे बंद हो गया, जिससे करीब 12 हजार की आबादी का संपर्क प्रभावित हुआ है। मलबे में एक कार भी फंस गई। वहीं देवाल-खेता मानमती मार्ग सुयालकोट के पास बंद होने से 12 गांवों का संपर्क कट गया है। हाटकल्याड़ी-सवाड़ पीएमजीएसवाई सड़क भी जैनबिष्ट के पास बंद है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जे.के. टम्टा ने बताया कि सभी बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं तथा जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 11:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamunotri: हाईवे पर फंसे सैकड़ों कांवड़ यात्री, सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने पर मिली कुछ राहत, देखें वीडियो #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #YamunotriHighway #UttarakhandNews #Landslide #SubahSamachar