वाराणसी की खबरें: अर्नब का असर खत्म, 2 दिन बाद निकली धूप से 5 डिग्री बढ़ा तापमान; इन इलाकों में बिजली कटौती

दो दिनों की रिमझिम बारिश के बाद शनिवार को काशी में कड़ी धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। एक ही दिन में अधिकतम तापमान पांच डिग्री ऊपर चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, फिर भी यह सामान्य से 4.3 कम ही रहा। जिले का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा था। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में कहीं-कहीं कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि अर्नब तूफान के कमजोर होते ही काशी का मौसम सामान्य होने के बावजूद शनिवार को बीच-बीच में बादल भी छाते रहे। पूर्वी उत्तर प्रदेश मौसम साफ होने आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। दो दिन हुई बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभवरा की स्थिति हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन इलाकों में चार घंटे बिजली कटौती होगी शहर के तीन बिजली उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में रविवार को मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम उपकेंद्र से जुड़े करंट कोचिंग, हैप्पी मॉडल और सर्किल ऑफिस फीडर पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक काम होगा। माधोपुर चौराहा, बीएसएनएल ऑफिस प्रभावित रहेंगे। पहड़िया गांव, पहड़िया चौराहा, पहड़िया मंडी, काली माता मंदिर, कुंती विहार, अशोक विहार और श्रीनगर फेज-एक व दो में बिजली कटौती होगी। कोटवा उपकेंद्र के फुलवरिया फीडर पर 11 केवी लाइन की गार्डिंग के लिए दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी की खबरें: अर्नब का असर खत्म, 2 दिन बाद निकली धूप से 5 डिग्री बढ़ा तापमान; इन इलाकों में बिजली कटौती #CityStates #Varanasi #CycloneArnab #WeatherUpdate #TemperatureRise #FiveDegreeRise #Sunshine #WeatherChange #SubahSamachar