Varanasi News: फरवरी 2026 में ही आया था मांस की दुकानें शहर से बाहर करने का प्रस्ताव, कांग्रेस से मतलब नहीं
शहर से मांस-मछली की दुकानें बाहर करने का प्रस्ताव भाजपा पार्षदों ने ही दिया था। इसकी पुष्टि उपसभापति ने कर दी है। साफ किया है कि इस फैसले से कांग्रेस पार्षद गुलाम अली का कोई लेना देना नहीं है। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, मांस कारोबारियों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव 2 फरवरी 2026 है। इसके प्रस्तावक नगर निगम कार्यकारिणी समिति के सदस्य और भाजपा पार्षद मदन मोहन तिवारी हैं। प्रस्ताव का समर्थन भाजपा पार्षद माधुरी सिंह ने किया था। उन्होंने कहा था कि नगर निगम सीमा के तहत चारों दिशाओं रामनगर, सूजाबाद, चितईपुर, सारनाथ, ऐढ़े और बड़ालालपुर के बीच जगह चिह्नित कर व्यवस्थित मांस और मछली का बाजार विकसित किया। सभापति की ओर से स्पष्ट आदेश दिया गया था कि प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है। इससे जुड़ी कार्य वृत्ति की पुष्टि 13 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से हो चुकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 00:05 IST
Varanasi News: फरवरी 2026 में ही आया था मांस की दुकानें शहर से बाहर करने का प्रस्ताव, कांग्रेस से मतलब नहीं #CityStates #Varanasi #NagarNigamVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
