Varanasi News: कमरे में बड़ी बहन की लाश देख उड़े होश, 11वीं की छात्रा ने उठाया खाैफनाक कदम; कोहराम
Varanasi News:शिवपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं और गुरुवार सुबह करीब 10 बजे काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद उसकी मां भी, जो एक निजी विद्यालय में दाई का कार्य करती हैं, अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकल गईं। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें मृतका दूसरे नंबर की थी। घटना के समय बड़ी बहन कोचिंग पढ़ने गई हुई थी, जबकि सबसे छोटी बहन घर के दूसरे कमरे में मौजूद थी। दोपहर करीब 12:30 बजे छोटी बहन किसी काम से अपनी बहन को बुलाने पहुंची, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर उसने कूलर के लिए छोड़ी गई खिड़कीनुमा जगह से कमरे के भीतर झांका तो उसके होश उड़ गए। छात्रा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:24 IST
Varanasi News: कमरे में बड़ी बहन की लाश देख उड़े होश, 11वीं की छात्रा ने उठाया खाैफनाक कदम; कोहराम #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
