Varanasi News Today: टीजीटी में सॉल्वर गिरोह के दो आरोपी चौकाघाट से अरेस्ट, दो लोगों की मौत; पढ़ें खबरें

Varanasi News in Hindi:टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गिरोह के दो आरोपियों धीरेंद्र कुमार और गिरिजा शंकर को चेतगंज पुलिस ने बीती रात चौकाघाट से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कूटरचित दस्तावेज मिले। बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के भिंडकुंड निवासी धीरेंद्र कुमार और बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बारांवा रती पट्टी निवासी गिरिजा शंकर है। अब तक छह आरोपियों काे गिरफ्तार किया जा चुका है। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने चार जून को चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कॉलेज में टीजीटी के दौरान मूल परीक्षार्थी की जगह अमृतराज और उसके सहयोगी छोटू कुमार परीक्षा दे रहे थे। दोनों को पकड़ा गया थ। पुलिस ने अमृतराज और छोटू कुमार को चार जून को ही गिरफ्तार कर लिया था। 11 जून को नीतीश कुमार और दौलत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान धीरेंद्र कुमार और गिरिजा शंकर का नाम सामने आया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आसानी से पैसा कमाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करते थे। प्रतियोगी छात्रों से संपर्क करते थे। छात्रों का चयन कराने के नाम पर नकद या खाते में पैसे लेते थे। इसके बाद सॉल्वर बैठाने का काम नीतीश कुमार और दौलत कुमार करते थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 06:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: टीजीटी में सॉल्वर गिरोह के दो आरोपी चौकाघाट से अरेस्ट, दो लोगों की मौत; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar