Varanasi News: यूपी का चौथा सबसे गर्म शहर काशी, तापमान 41.2 डिग्री, नमी 70%; तपिश के बाद अब उमस भी बढ़ी
Varanasi Weather: वाराणसी में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के साथ अब उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून की आहट के साथ हवा में नमी बढ़ने लगी है, जिससे दिनभर चिपचिपी गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही वाराणसी उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर बन गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बांदा, प्रयागराज और हमीरपुर के बाद वाराणसी सबसे अधिक गर्म शहरों में शामिल रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के लगभग बराबर रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। इसके साथ ही हवा में नमी का स्तर 70 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई। मौसम का यह मिश्रित प्रभाव लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशान कर रहा है। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेना पड़ा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 23:05 IST
Varanasi News: यूपी का चौथा सबसे गर्म शहर काशी, तापमान 41.2 डिग्री, नमी 70%; तपिश के बाद अब उमस भी बढ़ी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
