UP: चार महिलाओं दो हजार के सामान खरीद 5 लाख के गहने चुराए, सोनार को ऐसे हुआ शक; वाराणसी में FIR

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चितईपुर चौराहे स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आई चार से पांच महिलाओं ने खरीदारी के बहाने करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी कर लिए। घटना का पता महिलाओं के जाने के बाद चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि भीखारीपुर कला निवासी सर्राफा व्यापारी अमरदीप वर्मा की चितईपुर चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। रविवार शाम करीब छह बजे चार से पांच महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने काफी देर तक विभिन्न आभूषण देखे और दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। बाद में करीब दो हजार रुपये का सामान भी खरीदा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 01:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: चार महिलाओं दो हजार के सामान खरीद 5 लाख के गहने चुराए, सोनार को ऐसे हुआ शक; वाराणसी में FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar