वाराणसी: गंगा के एक लीटर पानी में सात माइक्रोप्लास्टिक कण, सरायमोहाना सबसे ज्यादा प्रदूषित; चिंताजनक रिपोर्ट
काशी में गंगा के पानी में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण की मौजूदगी सामने आई है। घाटों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच में सरायमोहना घाट पर एक लीटर पानी में माइक्रोप्लास्टिक के सात कण मिले हैं। दशाश्वमेध घाट पर इनकी संख्या चार से पांच कण प्रति लीटर दर्ज की गई। वहीं, शूलटंकेश्वर महादेव घाट पर सबसे कम 0.5 से एक कण प्रति लीटर मिला। जांच के अनुसार, काशी में गंगा के पानी में औसतन 1.5 से 2.5 माइक्रोप्लास्टिक कण प्रति लीटर मौजूद हैं। मार्कंडेय महादेव घाट के पास इनकी संख्या दो से तीन कण प्रति लीटर पाई गई है। माइक्रोप्लास्टिक के बढ़ते खतरे को देखते हुए गंगा में इसकी निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहल हुई है। भारत सरकार की ओर से पिछले महीने पांच मिलीमीटर तक के माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण की निगरानी के लिए नया प्रोटोकॉल जारी किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 11:19 IST
वाराणसी: गंगा के एक लीटर पानी में सात माइक्रोप्लास्टिक कण, सरायमोहाना सबसे ज्यादा प्रदूषित; चिंताजनक रिपोर्ट #CityStates #Varanasi #GangaRiver #Microplastics #MicroplasticPollution #WaterPollution #GangaWater #RiverPollution #SaraiMohana #DashashwamedhGhat #MarkandeyMahadevGhat #MicroplasticParticles #SubahSamachar
