वाराणसी: 24 घंटे मतगणना स्थल की निगरानी, बारिश में भी डटे रहे सपा कार्यकर्ता; जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही हिले

खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्तूबर को शुरू हुई। पिछले चुनावों के नतीजों और मतों के हेरफेर की आशंका को देखते हुए सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 72 घंटे तक मतगणना स्थल नहीं छोड़ा। आठों जिलों के सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर टेंट में ही डटे रहे। बृहस्पतिवार को भी बारिश के बावजूद इनकी संख्या कम नहीं हुई। मतगणना के पहले ही दिन देर रात तक खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसमें लाल बिहारी यादव की जीत हुई। बुधवार की भोर में मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, स्नातक एमएलसी के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुए। इसमें भी सपा के उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल की। इन दोनों पदों के मतों की गणना में हेरफेर न हो इसे देखते हुए सपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी कार्यकर्ता तक सभी इस चुनाव में सजग दिखे। मतगणना के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक यानी 72 घंटों तक पहड़िया मंडी के बाहर पहले दिन से ही सड़क उस पार टेंट लगाकर मतगणना की लगातार निगरानी की। इस पर पार्टी के मुखिया ने भी उनका मनोबल बढ़ाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 23:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: 24 घंटे मतगणना स्थल की निगरानी, बारिश में भी डटे रहे सपा कार्यकर्ता; जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही हिले #CityStates #Varanasi #SamajwadiParty #SpWorkers #MlcElection #VoteCounting #CountingCentre #24HourVigil #RainVigil #SubahSamachar