Varanasi Weather: भोर की आंधी और बारिश से बदला मौसम, पारा औसत से 4.4 डिग्री नीचे; चढ़ेगा तापमान

UP Weather: वाराणसी में पिछले दो दिनों से पड़ रही तीखी धूप और गर्म हवाओं से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार को बड़ी राहत मिली। भोर में आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से लेकर करीब 11 बजे तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बाद में धूप जरूर निकली, लेकिन उसका असर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रहा। बीते कई दिनों से जिले में मौसम का लगातार बदलता स्वरूप देखने को मिल रहा है। सुबह के समय बादल छा जाते हैं, जबकि दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगती हैं। गुरुवार तड़के आई आंधी ने शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया। कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए, कपड़े और अन्य हल्के सामान बिखर गए। हालांकि इसके बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 23:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: भोर की आंधी और बारिश से बदला मौसम, पारा औसत से 4.4 डिग्री नीचे; चढ़ेगा तापमान #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar