Mandi News: 27 को वाहनों की पासिंग और 28 को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

मंडी। सुंदरनगर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रशासन ने तिथियां निर्धारित कर दी हैं। इसके तहत 27 नवंबर को वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 28 नवंबर को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि वाहनों की पासिंग करनोडी स्थित बीएसएल परियोजना (बीबीएमबी) के मॉडल स्कूल के समीप मैदान में होगी। उन्होंने वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित व्यक्ति तय कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया में भाग लें, ताकि पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न करवाई जा सके। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: 27 को वाहनों की पासिंग और 28 को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट #VehicleInspectionsWillTakePlaceOnThe27th #AndDrivingLicenseTestsWillBeHeldOnThe28th. #SubahSamachar