Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद लोग लोग अपने लापता परिजनों की तलाश खुद ही कर रहे हैं। सरकारी बचाव दलों की कमी के कारण आम लोग मलबे में दबे लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 920हो गई है, जबकि तीन हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। ला गुआइरा और अन्य सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं। यहां लोग अपने घरों के मलबे में खुद खुदाई कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रभावित जगहों पर बचाव दल बहुत कम दिखाई दे रहे हैं, जबकि सरकार राहत कार्यों की मजबूत तस्वीर पेश कर रही है। हर घंटे के साथ मलबे में दबे लोगों को बचाने की उम्मीद कम होती जा रही है। आपदा के लगभग दो दिन बीत चुके हैं। अभी भी कई लोग लापता हैं। राहत एजेंसियों के अनुसार, पहले 48 से बहत्तर घंटे बहुत अहम होते हैं, क्योंकि इसी समय में लोगों को बचाने की संभावना ज्यादा होती है। इस बीच, कई देशों से मदद तेजी से पहुंच रही है। दो दर्जन से ज्यादा बचाव दल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से वेनेजुएला पहुंच चुके हैं या पहुंचने वाले हैं। वेनेजुएला की संसद के अध्यक्ष ने कहा है कि हर एक व्यक्ति को बचाना एक चमत्कार जैसा है और सरकार किसी भी चीज को छिपाएगी नहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 01:47 IST
Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता #World #International #SubahSamachar
