Mandi News: कबड्डी प्रतियोगिता में वीजीसी मंडी बना चैंपियन
एमएलएसएम सुंदरनगर उपविजेता और जीडीसी कुल्लू तीसरे स्थान पर रहापारस सर्वश्रेष्ठ रेडर और निखिल सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुने गएसंवाद न्यूज एजेंसीसरकाघाट (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बल्द्वाड़ा में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। तीन से पांच नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए वीजीसी मंडी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।प्रतियोगिता में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की टीम उपविजेता रही, जबकि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के पारस को सर्वश्रेष्ठ रेडर और विजेता टीम वीजीसी मंडी के निखिल को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया।समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय कुमार कौंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:27 IST
Mandi News: कबड्डी प्रतियोगिता में वीजीसी मंडी बना चैंपियन #VGCMandiEmergesAsChampionInKabaddiTournament #SubahSamachar
