हादसे का सबब बन सकता है जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर

जमीन पर रखा नौ निजी नलकूपों को बिजली देे रहा ट्रांसफार्मर हादसे का सबब बन सकता हैै। उसका फाउंडेशन बनवाने की गांव के लोग दशकों सेे मांग उठा रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा सर्वे के बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती। क्षेत्र के गांव मझौला में फाजलपुर बिजलीघर सेे बिजली दी जाती है। गांव में घरेलू और नलकूपों की बिजली लाइन अलग-अलग हैं। गांव की उत्तर दिशा में ट्रांसफार्मर रखा है। जिससेे गांव के 9 किसानों के नलकूपों को बिजली दी जाती है। हैरत की बात यह है कि ट्रांसफार्मर किसी पक्के फाउंडेशन या दो खंभों के जोड़ेे पर रखे जाने की बजाय जमीन पर रखा हैै। बारिश में उससेे जमीन में करंट उतर आने का खतरा रहता हैै। गांव के किसान पवन सिंह और कपिल कुमार ने बताया कि पिछले साल जेई सर्वे कर ले गया था। उसने जल्द ही खंभों का जोड़ा लगाने और उस पर ट्रांसफार्मर रखवाने की बात कही थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर हादसे का सबब बना है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि उनकी जानकारी में नहीं है। वह जानकारी कर जल्द ही जोड़ा बनवाकर उस पर ट्रांसफार्मर रखवाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हादसे का सबब बन सकता है जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर #SubahSamachar