चौकीदार सम्मान समारोह में पहुचे चौकीदार की तबीयत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान
पंचकूला सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित होने वाले हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में पहुचे एक चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद पुलिसकर्मी कांस्टेबल अनिल कुमार ने बिना समय गंवाए चौकीदार को सीपीआर देना शुरू किया। सीपीआर देने के बाद चौकीदार को कुछ होश आया। इसके बाद उसे तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिसकर्मी की तत्परता और सूझबूझ से चौकीदार को समय पर प्राथमिक सहायता मिल सकी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 10:26 IST
चौकीदार सम्मान समारोह में पहुचे चौकीदार की तबीयत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान #SubahSamachar
