बरेली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बरेली में विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। यहां सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अवैध रूप से लाठीचार्ज किया। घटना में दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 18:33 IST
बरेली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन #SubahSamachar
