अग्रसेन महिला समिति के समर कैंप का समापन, गुरु वंदना, नृत्य और फैशन शो ने बांधा समांl; VIDEO

श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा आयोजित 36वें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग एक माह तक चले इस शिविर में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने करीब 60 विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने गुरु वंदना, गणेश वंदना, शिव तांडव, नृत्य, फैशन शो तथा हस्तशिल्प प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि स्वाति अग्रवाल, काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल तथा प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर आत्मविश्वास, संस्कार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 700 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जो समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों और विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्वागत समाज सेवा विभाग की अध्यक्ष शशिबाला शाह ने किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला समिति की संयोजिका मालिनी चौधरी और रीता प्रकाश ने किया। इस अवसर पर उपसभापति दीपक अग्रवाल, आरसी जैन, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अग्रसेन महिला समिति के समर कैंप का समापन, गुरु वंदना, नृत्य और फैशन शो ने बांधा समांl; VIDEO #SubahSamachar