अलीगढ़ की ला विस्टा सोसाइटी के बिल्डर पर निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप

अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास स्थित ला विस्टा सोसाइटी के बिल्डर पर वहां के निवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि बेसमेंट के अंदर ही स्विमिंग पूल और जिम बना लिया है। एक साल से वहां की लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं हुआ है। छत पर कॉमन एरिया में कर निर्माण कर रखा है। लखनऊ हादसे के बाद जिस तरह इमारतों की खामियां सामने आ रही हैं उसके बाद यहां के निवासी सहमे हुए हैं। इस संबंध में निवासियों ने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण जिला प्रशासन और अन्य विभागों में शिकायत भी की है। बिल्डर ने आरोपों को गलत बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 11:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अलीगढ़ की ला विस्टा सोसाइटी के बिल्डर पर निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप #SubahSamachar